ईद पर लीजिये क़िमामी सिवंइयों का ज़ायका

ईद पूरे भारत में मनाया जाने वाले प्रमुख त्यौहार है। इस अवसर पर यूं तो अनेक व्यंजन बनाए जाते हैं, पर उनमें सेवइयों का प्रमुख स्थान है। ये सेवइयां अपनी मिठास के साथ साथ लज्जत के लिए जानी जाती हैं। सिवइयों की लज्जत के बीच किमामी सेवइयों की अपनी अलग ही बात है।

आवश्यक सामग्री (Ingredients): 

सेंवई (Sewai) – 250 ग्राम,
शक्कर (Sugar) – 500 ग्राम,
नारियल (Coconut) – 100 ग्राम (भि‍गो कर पीसा हुआ),
खोया/मावा (Nawa) – 150 ग्राम,
दूध (Milk) – 01 पाव,
मखाना (Butter) – 50 ग्राम,
घी (Ghee) – 03 बड़े चम्मच,
बादाम (Almond) – 03 छोटे चम्मच (महीन कटे हुए),
काजू (Cashew) – 03 छोटे चम्मच (महीन कटे हुए),
चिरौंजी (buchanania lanzan-Chironji) – 01 छोटा चम्मच,
इलायची (Cardamomo) – 05 नग,
औरेंज कलर (Orange color) – कुछ बूंदें।

 

बनाने की विधि

किमामी सेवईं बनाने के लिसे सबसे पहले पैन में एक बड़ा चम्मच घी डाल कर गर्म करें। घी गर्म होने पर दो इलायची डाल दें। 10 सेकेंड बाद नारियल (भि‍गोने के बाद पीसा हुआ) और दो तिहाई भाग खोया डाल कर एक से डेढ़ मिनट भून लें। उसके बाद इस मिश्रण को किसी बाउल में निकाल कर रख दें।

पैन में पुन: एक बड़ा चम्मच घी डाल कर गर्म करें। घी में कटे हुए मेवे और मखाना डाल कर तल लें। मेवे सुनहरे रंग के होने पर उन्हें पैन से निकाल लें। उसके बाद उन्हें किसी गहरे बर्तन में पलट कर बेलन के एक सिरे से कूच कर चूरा बना लें।

एक बड़े भगोने में चीनी और दो कप पानी डाल कर गर्म करें। पानी को चलाते रहें, जिससे चीनी घुल जाए। चीनी के घोल को तेज आंच पर एक तार की चाशनी बनने तक पकाएं। चाशनी तैयार होने पर उसमें रंग डाल कर चला लें। साथ ही भून कर कूचे गये मेवे भी चाशनी में डाल दें और पांच मिनट कर उन्हें पकने दें। इसी के साथ एक बड़े पैन में एक बड़ा चम्मच घी डाल कर गर्म करें। घी में 3 इलायची डाल कर दस सेकेंड तक भूनें। उसके बाद उसमें सेवईयां डाल दें और लगभग पांच मिनट तक उन्हें चलाते हुए भूनें।

सिंवई भुन जाने पर उसमें दूध डाल दें और चम्मच से उसे चलाते रहें। सिंवईयों के दूध में भीग जाने पर उसमें शीरे का मिश्रण डाल दें। साथ ही नारियल और खोये का मिश्रण भी मिला दें। दो से तीन मिनट तक सेवईयों को मध्यम आंच में पकाएं और उसके बाद आंच बंद करके भगोने को ढंक दें।

अब आपकी किमामी सेवइयां तैयार हैं। इन्हें ठण्डी हो जाने पर प्यालियों में निकालें और ऊपर से खोया छिड़क कर सर्व करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *