ओलंपिक में सिंधू का बड़ा उलटफेर, वर्ल्ड नंबर-2 खिलाड़ी को हरा पहुंचीं सेमीफाइनल में

रियो डी जनेरियो। भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने मंगलवार को भारी उलटफेर करते हुए चीनी प्रतिद्वंद्वी यिहान वांग पर शानदार जीत के साथ रियो ओलंपिक के महिला एकल वर्ग के सेमीफाइनल में स्थान पक्का कर लिया है। विश्व चैंपियनशिप में दो बार कांस्य पदक जीत चुकीं सिंधु ने पूर्व विश्व विजेता और 2012 के लंदन ओलंपिक में रजत जीतने वाली वांग को भारतीय समयानुसार बुधवार सुबह रियोसेंट्रो पवेलियन-4 में 22-20, 21-19 से हराया।

ODENSE, DENMARK - OCTOBER 17: P.V. Sindhu of India celebrates during Semifinals at the MetLife BWF World Superseries Premier Yonex Denmark Open Badminton at Odense Idratshal on October 17, 2015 in Odense, Denmark. (Photo by Lars Ronbog / FrontZoneSport via Getty Images)

सिंधु और मौजूदा विश्व नंबर-2 के बीच यह मैच 54 मिनट तक चला। वांग और सिंधु के बीच यह अब तक का सातवां मुकाबला था। तीन मैचों में सिंधु विजयी रही हैं जबकि शेष में वांग ने बाजी मारी है। यह अलग बात है कि सिंधु ने अहम पड़ाव पर वांग पर अपनी तीसरी जीत दर्ज करते हुए उन्हें ओलंपिक जैसे बड़े आयोजन से बाहर कर दिया है। भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने भारी उलटफेर करते हुए चीनी प्रतिद्वंद्वी यिहान वांग पर शानदार जीत के साथ रियो ओलंपिक के महिला एकल वर्ग के सेमीफाइनल में स्थान पक्का कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *