यह वर्ष शानदार रहा, अगला लक्ष्य नंबर 1 बनना : PV Sindhu

मुंबई। रियो ओलंपिक खेलों की रजत पदकधारी बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू ने व्यक्तिगत रूप से इस वर्ष को शानदार करार करते हुए कहा कि अब उसका लक्ष्य विश्व रैंकिंग में नंबर एक स्थान हासिल करना है। PV Sindhu

PV Sindhu

सिंधू इस समय अपने कैरियर की सर्वश्रेष्ठ छठी रैंकिंग पर है। उन्होंने यहां एक कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से कहा कि यह मेरे लिए शानदार वर्ष रहा है क्योंकि मैंने ओलंपिक में एक पदक जीता जो बड़ी उपलब्धि है। यह सपने का साकार होना है। साथ ही हमेशा मेरे दिमाग में था कि मैं एक सुपर सीरीज खिताब जीतूंगी और यह सपना भी चाइना ओपन में पूरा हो गया।

उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से अब लक्ष्य नंबर एक खिलाड़ी बनना है। मैंने अपने कैरियर की सर्वश्रेष्ठ छठी रैंकिंग हासिल कर ली है इसलिए मैं बहुत खुश हूं। मेरी इच्छा इसे जारी रखने की है और मैं इसे और सुधारना जारी रखूंगी।

सिंधू के नाम 2013 और 2014 में विश्व चैम्पियनशिप एकल के दो कांस्य पदक भी हैं। वह साल के अंत में होने वाली दुबई सुपर सीरीज फाइनल्स के सेमीफाइनल में हार गई थी।

रियो खेलों में रजत पदक के बारे में उन्होंने कहा कि अभ्यास सत्र में मेरी कड़ी मेहनत का फल मिला। ओलंपिक से पहले और बाद में चीजें अलग थी। रियो में पदक ने मेरे आत्मविश्वास में बढ़ोतरी की और मुझे पे्ररित रखा। इसी तरह से मैं आगे बढ़ती हूं और मैं सचमुच अच्छा प्रदर्शन कर रही हूं।

 www.naqeebnews.com

# PV Sindhu

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *