पुतिन के कट्टर आलोचक और विपक्षी नेता की जेल में रहस्यमय तरीके से मौत

मॉस्को: राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की आलोचना करने के आरोप में सजा काट रहे रूस के विपक्षी नेता एलेक्सी नवलनी की जेल में रहस्यमयी तरीके से मौत हो गई। उनकी मौत रूस में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव से ठीक एक महीने पहले हुई है।

पुतिन के कट्टर आलोचक और विपक्षी नेता की जेल में रहस्यमय तरीके से मौत

अंतर्राष्ट्रीय मीडिया के मुताबिक, जेल सर्विसेज़ का कहना है कि एलेक्सी नवलनी जेल में अपने बैरक से टहलने के लिए निकले और बेहोश हो गए, जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।


2023 में रूस के एलेक्सी नवलनी पर बनी डॉक्यूमेंट्री ने ऑस्कर अवॉर्ड जीता था। इस डॉक्यूमेंट्री का नाम ‘नेवलनी’ है।


गौरतलब है कि रूस के सबसे प्रमुख विपक्षी नेता एलेक्सी नवलनी ने बार-बार व्लादिमीर पुतिन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे और उनकी कड़ी आलोचना की थी।

उन्हें 2021 में जर्मनी से लौटने पर गिरफ्तार कर लिया गया था।
एलेक्सी नवलनी को 19 साल जेल की सजा सुनाई गई थी और पिछले साल के अंत में उत्तरी साइबेरियाई क्षेत्र में आर्कटिक जेल कॉलोनी में स्थानांतरित कर दिया गया था।

47 साल के एलेक्सी नवलनी आर्कटिक जेल कॉलोनी में 19 साल की सजा काट रहे थे। उनकी आकस्मिक मृत्यु का पता नहीं चल सका, लेकिन जांच के लिए एक जांच समिति गठित की गई।

इसे भी पढ़ें-

पुतिन के प्रतिद्वंद्वी एलेक्सी नवलनी के लापता होने पर उनके सहयोगी चिंतित

दूसरी ओर, विपक्षी नेता एलेक्सी नवलनी की प्रेस सचिव किरा यर्मिश ने कहा कि उनकी टीम को एलेक्सी की मौत की जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि खबर मिलने के बाद उनके वकील को जेल रवाना कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *