पुतिन ने रिकॉर्ड जीत के साथ रूस का राष्ट्रपति चुनाव जीता

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रिकॉर्ड 87.97 फीसदी वोट पाकर राष्ट्रपति चुनाव जीत लिया है। जीत पर पुतिन ने कहा कि चुनावों ने राष्ट्रीय एकता को मजबूत किया है।

पुतिन ने रिकॉर्ड जीत के साथ रूस का राष्ट्रपति चुनाव जीता

समाचार एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, रूसी राष्ट्रपति चुनाव की 3 दिवसीय मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद व्लादिमीर पुतिन ने 87.97% वोटों के साथ जीत हासिल की है।

इस शानदार जीत पर पुतिन ने कहा कि चुनावों ने राष्ट्रीय एकता को मजबूत किया है और रूस के लिए आगे कई काम हैं क्योंकि वह पश्चिम के साथ टकराव का अपना रास्ता जारी रखे हुए है।

राष्ट्रपति पद पर जीत के बाद पुतिन ने अपने सम्बोधन में कहा कि फरवरी में आर्कटिक जेल में विपक्षी नेता की अचानक मौत से पहले वह एलेक्सी नवलनी से जुड़े कैदियों की अदला-बदली के लिए सहमत हो गए थे। नवलनी की मौत पर पुतिन ने कहा कि जेलों में बंद अन्य कैदियों की मौत के मामले भी हैं।

पुतिन ने नवलनी की मौत को एक दुखद घटना बताते हुए कहा ऐसी चीजें होती रहती हैं। आप इसके बारे में कुछ नहीं कर सकते, यह जीवन का हिस्सा है।

एफओएम के अनुसार, केजीबी के पूर्व लेफ्टिनेंट कर्नल, 71 वर्षीय पुतिन ने 87.97 प्रतिशत वोट हासिल किए, जो सोवियत यूनियन के बाद रूस के इतिहास का सबसे अच्छा परिणाम है।

चुनाव अधिकारियों ने कहा कि रूस में राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान 2018 में 67.5 प्रतिशत की तुलना में 74.22 प्रतिशत था। यूक्रेन के चार क्षेत्रों सहित रूस में 11.4 मिलियन पंजीकृत मतदाता हैं।

व्लादिमीर पुतिन ने 1999 से रूस पर प्रधान मंत्री या राष्ट्रपति के रूप में शासन किया है और दुनिया की सबसे बड़ी परमाणु शक्ति का नेतृत्व करने के लिए उन्हें 6 साल और मिलेंगे। जिसके बाद वह देश के 200 साल के इतिहास में जोसेफ स्टालिन को पीछे छोड़ते हुए सबसे लंबे समय तक राज करने वाले नेता बनेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *