यूक्रेन के डोनेत्स्क और लुहांस्क को पुतिन ने दी अलग राज्य की मान्यता

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पूर्वी यूक्रेन में रूस समर्थित डोनेत्स्क और लुहांस्क क्षेत्रों की स्वतंत्रता को मान्यता दे दी है। रूस के इस फैसले से यूक्रेन पर रूस के आक्रमण की पश्चिम देशों की आशंका के बीच तनाव और बढ़ने की आशंका है।

यूक्रेन के डोनेत्स्क और लुहांस्क को पुतिन ने दी अलग राज्य की मान्यता

पुतिन ने यह घोषणा राष्ट्रपति की सुरक्षा परिषद की बैठक के बाद की और इसी के साथ मॉस्को समर्थित विद्रोहियों और यूक्रेनी बलों के बीच संघर्ष के लिए रूस के खुलकर बल और हथियार भेजने का रास्ता साफ हो गया है।

  • पुतिन ने यूक्रेन के डोनेत्स्क और लुहांस्क को दी अलग राज्य की मान्यता
  • अमेरिका ने लगाए प्रतिबंध
  • रूसी हमले की आशंका बढ़ी

पश्चिमी देशों को इस बात का खतरा बना हुआ है कि रूस किसी भी समय यूक्रेन पर हमला कर सकता है। ऐसे में वह पूर्वी यूक्रेन में झड़पों को हमला करने के लिए बहाने के तौर पर इस्तेमाल कर सकता है।

इससे पहले, यूक्रेन के अलगाववादी नेताओं ने टेलीविजन पर प्रसारित एक बयान के जरिए रूस के राष्ट्रपति से अनुरोध किया था कि वे अलगाववादी क्षेत्रों की स्वतंत्रता को मान्यता दें और मित्रता संधियों पर हस्ताक्षर करके उनके खिलाफ जारी यूक्रेनी सेना के हमलों से उनकी रक्षा करने के लिए सैन्य सहायता भेजें।

पिछले दिनों रूस के निचले सदन ने भी इसी प्रकार की अपील की थी। पुतिन ने रूसी सांसदों से यूक्रेन के विद्रोही क्षेत्रों के साथ संधियों पर हस्ताक्षर करने का आग्रह किया, जिससे कि उन्हें मॉस्को का सैन्य समर्थन मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *