सरकार बनाने की ओर कांग्रेस, कैप्टन अमरिंदर सिंह को जन्मदिन तोहफा

अमृतसर : पंजाब विधानसभा चुनाव की मतगणना चल रही है। रुझानों में कांग्रेस सबसे आगे चल रही है। कैप्टन अमरिंदर सिंह के आवास पर जश्न शुरू भी हो गया है। Punjab

Punjab

यह एक संयोग ही कहा जाएगा कि कांग्रेस के सीएम उम्मीदवार अमरिंदर सिंह का आज जन्मदिन भी है।

अमरिंदर सिंह पटियाला सीट से आगे चल रहे हैं। वह पटियाला और लम्बी दो सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं।

लंम्बी सीट से पंजाब के मुख्यमंत्री और SAD के नेता प्रकाश सिंह बादल आगे चल रहे हैं।

लंबी सीट से कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह और आप नेता जरनैल सिंह पीछे चल रहे हैं।

जलालाबाद सीट से डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल आगे चल रहे हैं। वहीं, अमृतसर ईस्ट सीट से नवजोत सिंह सिद्धू आगे चल रहे हैं।

कुछ ही घंटों में यह साफ हो जाएगा कि पंजाब में तीसरी बार अकाली बीजेपी की सरकार बनेगी, या फिर पंजाब के लोगों ने बदलाव का विकल्प चुना है, और इस बार 10 साल के बाद कांग्रेस को फिर से सत्ता मिलेगी। या फिर राज्य में पहली बार किस्मत आजमा रही आम आदमी पार्टी का राज तिलक होगा।

www.naqeebnews.com

# Punjab

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *