विंग कमांडर अभिनंदन के पिता ने लिखा भावुक पत्र, कहा दुश्मन से न डरने वाला सच्चा सिपाही है 

पाकिस्तान के लड़ाकू विमानों के हमले का मुंहतोड़ जवाब देने वाले विंग कमांडर अभिनंदन भले ही इस समय पाक सेना की हिरासत में हैं लेकिन उनके फौजी पिता का जज्बा देखकर हर भारतीय का सीना चौड़ा हो जाएगा। उल्लेखनीय है कि विंग कमांडर अभिनंदन के पिता सिम्हाकुट्टी वर्धमान वायुसेना में एयर मार्शल रहे हैं।


सोशल मीडिया पर अभिनंदन के पिता का लिखा पत्र वायरल हो गया। उन्होंने इस खत में लिखा है कि मुझे मेरे बेटे पर गर्व है। हम भगवान के शुक्रगुजार हैं कि अभिनंदन जिंदा हैं, वे शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ हैं।

 

अपने बेटे पर फख्र करते हुए पिता आगे लिखते हैं कि देखो मेरा बेटा कितनी निडरता से बात कर रहा है। एक सच्चे सिपाही की तरह। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी शुभचिंतकों की शुभकामनाएं उसके साथ हैं और वह जल्द सकुशल घर वापसी करेगा। उन्होंने सभी हमदर्दों को धन्यवाद दिया और कहा कि इस कठिन घड़ी में उनका साथ और दुआएं हमें ताकत दे रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *