उत्तर प्रदेश इलेक्शन कमीशन की ओर से नई ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी कर दी गई है। इस प्यूरिफिकेशन ड्राइव में बड़ी संख्या में नाम हटाए गए हैं। हालांकि, इससे घबराने की जरूरत नहीं है। इसके लिए नाम जुड़वाने का विकल्प दिया गया है।

एपिक नंबर, पर्सनल डिटेल और मोबाइल नंबर के माध्यम से पता कर सकते हैं कि आपका नाम वोटर लिस्ट में है या नहीं। इलेक्शन कमीशन ने उन लोगों को मौका दिया है जिनके नाम लिस्ट से गायब हैं या जिन्हें ठीक करने की जरूरत है। आप 6 जनवरी, 2026 से 6 फरवरी, 2026 तक अपना नाम जुड़वाने या ऑब्जेक्शन फाइल करने के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
ड्राफ्ट वोटर लिस्ट को यूपी में 4 नवंबर से 26 दिसंबर तक चली एसआईआर की प्रक्रिया के बाद तैयार किया गया है। लिस्ट में नाम गैरहाज़िर होने की दशा में संबंधित बातें जान लीजिए-
एप्लीकेशन पीरियड: 6 जनवरी से 6 फरवरी, 2026 तक।
स्पेशल कैंपेन: 11 जनवरी को सभी बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) अपने-अपने बूथ पर वोटर लिस्ट पढ़कर सुनाएंगे, ताकि आप वहां अपना नाम चेक कर सकें।
अपना नाम कैसे जोड़ें-
आप अपना नाम ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से जुड़वा सकते हैं।
1. ऑनलाइन तरीका
आप घर बैठे इलेक्शन कमीशन की वेबसाइट voters.eci.gov.in या ECINET ऐप से फॉर्म भर सकते हैं।
फॉर्म 6: अगर आपकी उम्र 18 साल हो गई है और आप पहली बार वोटर बन रहे हैं।
फॉर्म 7: अगर आपको किसी नाम पर कोई ऑब्जेक्शन है या आप लिस्ट से नाम हटाना चाहते हैं।
फॉर्म 8: अगर आप अपना एड्रेस बदल रहे हैं, नाम ठीक करवाना चाहते हैं, या नया वोटर कार्ड (बदलाव) चाहिए।
2. ऑफलाइन तरीका
अगर आप ऑनलाइन फॉर्म नहीं भर पा रहे हैं, तो अपने एरिया के बीएलओ से संपर्क करें। आपको फिजिकल फॉर्म भरकर जमा करना होगा। ध्यान दें कि अगर आपका नाम पिछली लिस्ट में था और अब नहीं है, तो आपको 2003 की एसआईआर लिस्ट या इलेक्शन कमीशन द्वारा तय कोई दूसरा डॉक्यूमेंट देना होगा।
उत्तर प्रदेश के चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर की ऑफिशियल वेबसाइट ceouttarpradesh.nic.in पर जाकर भी पूरी लिस्ट और डिटेल्स देख सकते हैं।
बताते चलें कि यूपी एसआईआर में 2.89 करोड़ लोगों के वोट काट दिए गए हैं। इसमें सबसे ज्यादा लखनऊ यहां 12 लाख वोट काटे गए हैं। इसके आलावा प्रयागराज 11.56 लाख, गाजियाबाद 8.18 लाख, कानपुर नगर 9.02 लाख, आगरा 8.36 लाख, बरेली 7.14 लाख, मेरठ 6.65 लाख, गोरखपुर 6.45 लाख, सीतापुर 6.23 लाख और जौनपुर 5.89 शामिल हैं।















