मोदी-मोदी सुनकर रुकी प्रियंका और हाथ मिलाकर लोगों से कहा ‘ऑल द बेस्ट’

इंदौर। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सोमवार को इंदौर में कांग्रेस प्रत्याशी पंकज संघवी के समर्थन में रोड शो किया। रोड शो के बाद लौटते समय शहर के रामचंद्रनगर चौराहे के पास उनका काफिला रूका और उन्होंने ऐसा कुछ किया कि आप भी हैरान रह जाएंगे।

दरअसल जब उनका काफिला चौराहे से गुजर रहा था ‍तभी वहां मौजूद कुछ लोगों ने मोदी मोदी के नारे लगाने शुरू कर दिए। तभी प्रियंका अचानक बाहर आई और उन्होंने नारा लगा रहे लोगों से हाथ मिलाया। इतना ही नहीं उन्होंने हाथ मिलाकर इन लोगों को ऑल द बेस्ट भी कहा।

प्रियंका की इस अदा ने वहां मौजूद लोगों को दिल जीत लिया। उन्होंने भी प्रियंका को शुभकामनाएं दी। उनकी आवाज बता रही थी ‍कि कांग्रेस नेता अपनी इस अदा से उनका दिल जीतने में सफल रहीं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो ग्या।

उल्लेखनीय है कि रतलाम में रैली में संबोधित करने के बाद प्रियंका मंच से उतर गईं और फिर जनता से मिलने के लिए करीब 3 से साढ़े तीन फिट ऊंची बैरिकेट्स पर चढ़कर दूसरे ओर पार कर लिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *