प्रियंका गांधी वायनाड उपचुनाव के लिए 23 अक्टूबर को नामांकन करेंगी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वायनाड संसदीय सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल करेंगी। इस अवसर पर पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सहित नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के अलावा भी अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। आज प्रियंका गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे से दिल्ली में उनके आवास पर मुलाकात की।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़ वायनाड में नामांकन से पहले प्रियंका गांधी 23 अक्टूबर को सुबह 11 बजे शहर में रोडशो करेंगी इस शो में राहुल गांधी उनके साथ रहेंगे। वायनाड संसदीय सीट पर उपचुनाव 13 नवंबर को होगा। इसके नतीजे 23 नवंबर को सामने आएँगे। 

रोड शो के बाद प्रियंका कलेक्टरेट पहुंचकर नामांकन दाखिल करेंगी। नामांकन दाखिल करने के समय पर सोनिया गांधी सहित कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, राहुल गांधी, कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और पार्टी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी मौजूद रहेंगे।

बताते चलें कि इस वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव में राहुल गाँधी ने वायनाड सहित उत्तर प्रदेश की रायबरेली संसदीय क्षेत्र से जीत हासिल कर राय बरेली की सीट पर बने रहना स्वीकार किया। वायनाड सीट खाली होने पर कांग्रेस ने ऐलान किया था कि उपचुनाव में प्रियंका गांधी यहाँ से अपनी चुनावी पारी की शुरुआत करेंगी।

प्रियंका गांधी 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले सक्रिय राजनीति में उतरी थीं। फिलहाल वह पार्टी महासचिव की जिम्मेदारी निभा रही हैं। इससे पहले वह उत्तर प्रदेश कांग्रेस की प्रभारी की जिम्मेदारी भी निभा चुकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *