प्रियंका गांधी रायबरेली से शुरू करेंगी चुनावी अभियान

रायबरेली/अमेठीः प्रियंका गांधी रायबरेली-अमेठी की सीटों पर 14 फरवरी से चुनाव प्रचार शुरू करने जा रही हैं। इससे पहले भी प्रियंका के हाथों में ही रायबरेली-अमेठी की कमान रही है। रायबरेली-अमेठी गांधी परिवार का गढ़ माना जाता है। Priyanka gandhi

Priyanka gandhi

बता दें कि प्रियंका गांधी 13 फरवरी की रात को ही रायबरेली के भुए मऊ गेस्ट हाउस पहुंच जाएंगी।

वह अगले दिन यानि 14 फरवरी से चुनावी प्रचार अभियान शुरू करेंगी।

रायबरेली में 23 फरवरी को चौथे चरण में मतदान होना है। इसलिए प्रियंका गांधी रायबरेली से चुनावी प्रचार की शुरुआत करेंगी।

उसके बाद वह 20 फरवरी को अमेठी में जनसभा को संबोधित करेंगी।

प्रियंका और राहुल एक साथ 18 फरवरी को रायबरेली में रैली को संबोधित करेंगे। इस दिन भाई-बहन मिलकर कांग्रेस के लिए मां सोनिया के क्षेत्र में वोट मांगेंगे।

उसके बाद 24 फरवरी को अमेठी में राहुल गांधी चुनावी जनसभा को संबधित करेंगे। इस दौरान प्रियंका गांधी भी मौजूद रहेंगी। अमेठी में 27 फरवरी को पांचवे चरण में मतदान होना है। इसलिए 25 फरवरी की शाम 5 बजे ही प्रचार अभियान थम जाएगा।

वहीं यूपी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी एक रैली करेंगी। उनकी चुनावी जनसभा 20 फरवरी को रायबरेली में होगी। रायबरेली में चुनावी प्रचार के आखिरी दिन मां सोनिया के साथ मंच पर प्रियंका गांधी भी मौजूद रहेंगी।

अपने गढ़ में गांधी परिवार ने पूरी ताकत लगाने की तैयारी कर ली है। इस चुनावी जनसभा में प्रियंका गांधी का अहम रोल माना जा रहा है, जबकि सोनिया और राहुल गेस्ट के चैर पर देखे जा रहे हैं। वहीं बताया जा रहा है कि प्रियंका गांधी रायबरेली और अमेठी की जनता से कांग्रेस के लिए गिफ्ट मांगेगी।

www.naqeebnews.com

# Priyanka gandhi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *