प्रियंका गांधी, बनाएंगी लोकसभा चुनाव में मोदी को हराने का प्लान

नई दिल्ली। कांग्रेस की महासचिव बनाई गईं प्रियंका गांधी वाड्रा मंगलवार शाम को कांग्रेस पार्टी की एक बैठक को संबोधित कर सकती हैं। प्रियंका गांधी सोमवार को विदेश से लौटने के बाद अपने भाई और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की।

खबरों के मुताबिक प्रियंका आगामी लोकसभा चुनावों की रणनीति तैयार करने के लिए गुरुवार शाम दिल्ली में होने जा रही पार्टी महासचिवों एवं विभिन्न राज्यों के प्रभारियों की बैठक में प्रियंका भी शामिल होंगी। राहुल ने शनिवार को दिल्ली में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षों एवं कांग्रेस विधायक दल के नेताओं की भी बैठक बुलाई है ताकि आम चुनावों की तैयारियों की समीक्षा की जा सके।

 

बताया जाता है कि प्रियंका ने कांग्रेस के अन्य नेताओं से भी मिलकर पूर्वी उत्तरप्रदेश के लिए चुनावी रणनीति पर चर्चा की। प्रियंका पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी महासचिव नियुक्त की गई हैं। उनकी नियुक्ति के बाद से ही सियासी गलियारों में खलबली मची हुई है।

लंबे समय से प्रियंका गांधी को सक्रिय राजनीति में लाने की मांग उठ रही थी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं की लंबे समय से मांग थी कि प्रियंका गांधी को सक्रिय राजनीति में लाया जाए। इसके लिए पार्टी कार्यकर्ताओं ने पार्टी हाईकमान को कई बार पत्र लिखकर मांग भी उठाई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *