राजनीति में प्रियंका की एंट्री, उत्तर प्रदेश कांग्रेस का प्रभारी और पार्टी महासचिव बनाया गया

कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2019 से पहले प्रियंका गांधी को कांग्रेस ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपनी बहन प्रियंका गांधी को महासचिव का पद देते हुए पूर्वांचल का प्रभारी बनाया है।

वह अगले महीने फरवरी के पहले सप्ताह में कार्यभार ग्रहण करेंगी। पार्टी ने उत्तरप्रदेश के प्रभारी रहे गुलाम नबी आजाद को हटाकर तत्काल प्रभाव से हरियाणा का प्रभारी मनाया गया है।

इसके अलावा पार्टी ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को महासचिव बनाते हुए उत्तर प्रदेश पश्चिम का प्रभारी बनाया गया है। सपा-बसपा गठबंधन से अलग होने के बाद पार्टी लोकसभा चुनाव में इस बार राज्य में अकेले उतर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *