प्रधानमंत्री ने फोन पर ली अतिवृष्टि से हुये नुकसान की जानकारी

देहरादून, 19 अक्तूबर: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार सुबह दूरभाष पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से राज्य में अतिवृष्टि से हुए नुकसान और संचालित बचाव व राहत कार्यों के बारे में जानकारी ली।

प्रधानमंत्री ने फोन पर ली अतिवृष्टि से हुये नुकसान की जानकारी

 

श्री मोदी ने प्रदेश को हर आवश्यक सहयोग दिये जाने के प्रति आश्वस्त किया। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को वस्तुस्थिति की जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेश में कुछ स्थानों पर नुकसान हुआ है। शासन प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने पिथौरागढ़ भ्रमण कार्यक्रम को स्थगित कर दिया है। वह अब दोपहर बाद नयी दिल्ली जायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *