अचानक वाराणसी दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

उत्तर प्रदेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी के दो दिवसीय दौरे पर हैं। प्रधानमन्त्री यहाँ प्रबुद्ध सम्मेलन में हिस्सा ले रहे हैं। इसके अलावा पीएम आज सेवापुरी विधानसभा में रैली को संबोधित करेंगे।

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव अब अपने अंतिम चरण में आ चुका है। बीते रोज़ पीएम मोदी कड़ी सुरक्षा के बीच अचानक आधी रात को वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पहुंचे। पीएम मोदी ने वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया और स्टेशन पर मौजूद कर्मचारियों तथा मुसाफिरों से बातचीत की। इसके बाद प्रधानमंत्री वाराणसी के खिड़किया घाट पहुंचे। इस घाट को नया स्वरूप दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *