प्रधानमंत्री मोदी की पत्नी सड़क दुर्घटना में बाल बाल बची, एक की मौत

चित्तौड़गढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पत्नी यशोदा बेन बुधवार को एक सड़क दुर्घटना में बाल बाल बच गई जबकि उनके चचेरे भाई की मौत हो गई व एक अन्य घायल हो गया।

वृत्ताधिकारी राकेश राजोरा ने बताया कि श्रीमती यशोदा बेन अपने चचेरे भाई बसंतभाई व एक अन्य के साथ मंगलवार को बारां जिले के अटरू में आयोजित एक शादी समारोह में भाग लेकर कार से पुन: अहमदाबाद लौट रही थी कि क्षेत्र के काटूंदा मोड़ के समीप उनकी कार एक ट्रक से टकरा गयी जिससे उनके भाई सहित तीनों लोग घायल हो गये।

 

 

दुर्घटना में घायल सभी लोगों को पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां पर चिकित्सकों ने बसंत भाई को मृत घोषित कर दिया जबकि प्रधानमंत्री की पत्नी व एक अन्य को चित्तौड़गढ़ रैफर कर दिया। जहां पर चिकित्सकों ने घायल व्यक्ति को भर्ती कर लिया। श्रीमती यशोदाबेन को कोई चोट नहीं आई है लेकिन वह हादसे से दहशत में आ गयीं।

 

घटना की सूचना मिलते ही भाजपा जिलाध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर यशोदाबेन की कुशलक्षेम पूछी तथा सांसद सहित पार्टी के उच्च पदाधिकारियों को घटना की जानकारी दी। पारसोली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।एजेंसी

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *