काजीरंगा नेशनल पार्क पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज असम के दौरे पर है। प्रधानमंत्री ने सुबह काजीरंगा नेशनल पार्क का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने जंगल सफारी का मज़ा लिया। इस मौक़े पर प्रधानमंत्री ने जानवरों की तस्वीरें भी लीं।

काजीरंगा नेशनल पार्क पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम के इस दौरे में 18 हजार करोड़ रुपये की लागत वाली परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी हेलीकॉप्टर से शुक्रवार 8 मार्च को ही काजीरंगा पहुंच गए थे। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा सहित केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल और राज्य के कृषि मंत्री अतुल बोरा तथा कुछ अन्य लोगों के साथ प्रधानमंत्री ने काजीरंगा नेशनल पार्क का दौरा किया।

हाथी की सवारी से पहले प्रधानमंत्री ने काजीरंगा नेशनल पार्क में जीप सफारी का भी लुत्फ़ लिया। इस दौरान उन्होंने यहां मौजूद बाघों की तस्वीरें भी क्लिक कीं।

गौरतलब है कि असम स्थित काजीरंगा नेशनल पार्क और टाइगर रिजर्व को यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट का दर्जा मिला है। अपने इस सफर में प्रधानमंत्री ने काजीरंगा नेशनल पार्क पहुंचकर सबसे पहले पार्क के सेंट्रल कोहोरा रेंज के मिहिमुख क्षेत्र में एलिफेंट सफारी की। यहाँ से उनका काफिला जीप सफारी के ज़रिए इसी रेंज के अंदर गया।

इस सफर के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ नेशनल पार्क की डायरेक्टर सोनाली घोष और वन विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

काजीरंगा नेशनल पार्क की विशेषता यहाँ के एक सींग वाले गैंडों की मौजूदगी है। इन गेंदों के देखने के लिए यहाँ दुनियाभर से लोग पहुंचते हैं। इसके अलावा यहां पर बाघ, हाथी, पानी वाले जंगली भैस और हिरण के दर्शन के अभिलाषी आते हैं और कुदरत के नज़ारों का मज़ा लेते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *