रूस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाज़े गए प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रूस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाज़ा गया। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने उन्हें ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल से सम्मानित किया।

रूस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाज़े गए प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन को धन्यवाद देते हुए इसे 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान बताया। साथ ही उन्होंने इसे भारत और रूस के बीच सदियों पुरानी दोस्ती का प्रतिबिंब भी बताया।

प्रधानमंत्री मोदी ने सम्मान ग्रहण करने के बाद अपने संबोधन में कहा कि यह सम्मान आपसी विश्वास का है। मैं यह सम्मान भारत की जनता को समर्पित करता हूं। यह सम्मान पूरे भारतवर्ष का है। मोदी ने कहा कि रूस और भारत के संबंध हर दिशा में मजबूत हुए हैं। सम्मान देते हुए पुतिन ने कहा कि मैं भारत के लोगों के लिए शांति और समृद्धता की कामना करता हूं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूस की दो दिवसीय यात्रा पर हैं। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और व्लादिमीर पुतिन के बीच द्विपक्षीय वार्ता भी हुई। पीएम मोदी रूस से ऑस्ट्रिया दौरे पर जाएंगे और यहाँ भी दो दिन रहेंगे।

अपनी इस रूसी यात्रा में प्रधानमंत्री मोदी ने पुतिन के साथ आपसी सहयोग के अलावा आतंकवाद और शांति बहाली पर चर्चा की।

भारत के मैत्रीपूर्ण लोगों के लिए शांति और समृद्धि की कामना करते हुए पुतिन ने तहे दिल से पीएम मोदी को बधाई दी और उनके अच्छे स्वास्थ्य तथा सफलता की कामना भी की।

बताते चलें कि रूस से पहले कई अन्य देश भी प्रधानमंत्री मोदी को सम्मानित कर चुके हैं, जिनमे भूटान, मिस्र और फ्रांस सहित कई देशों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया है।

इस यात्रा के हवाले से रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव का कहना है कि उन्होंने महसूस किया कि यह यात्रा बहुत सफल रही। इस यात्रा को उन्होंने दोनों देशों के लिए बेहद लाभकारी बताया।

आगे उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के साथ राष्ट्रपति पुतिन ने द्विपक्षीय एजेंडे के हर पहलू पर चर्चा की। इसके अलावा अंतर्राष्ट्रीय स्थिति, जी-20, ब्रिक्स, शंघाई सहयोग संगठन और संयुक्त राष्ट्र पर चर्चा हुई। उन्होंने सुरक्षा परिषद का स्थायी सदस्य बनाने के लिए भारत का समर्थन भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *