प्रधानमंत्री मोदी को डोनाल्ड ट्रम्प ने ‘लीजन ऑफ़ मेरिट’ सम्मान से नवाज़ा

वाशिंगटन 22 दिसंबर : अमेरिका के मौजूदा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को‘लीजन ऑफ मेरिट’ के प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजा है।

अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रॉबर्ट ओ’ब्रायन ने ट्ववीट के ज़रिये बताया कि श्री ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन और जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को भी इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से शामिल किया है।

उन्होंने बेटी रात कहा- “राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से अमेरिका में भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू को लीजन ऑफ मेरिट पुरस्कार सौंपा गया है। प्रधानमंत्री की ओर से भारतीय राजदूत तरणजीत सिंह संधू ने व्हाइट हाउस में यह पुरस्कार स्वीकार किया।”

श्री ब्रायन ने बताया – “भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत और अमेरिका की रणनीतिक साझेदारी मजबूत करने और भारत को एक वैश्विक ताकत के रूप में आगे बढ़ाने के लिए उन्हें यह पुरस्कार दिया गया हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *