भगवान के नाम पर बने कार्ड से राशन लेता रहा पुजारी

जयपुर। फर्जी राशन कार्ड बनवाकर अनाज लेने का मामला पहले भी कई बार सामने आ चुका है लेकिन राजस्थान के बारां जिले में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहा एक शख्स भगवान और उनके परिवार के नाम पर राशन कार्ड बनवा कर रहे सरकारी राशन ले रहा था। priest

फर्जी राशन कार्ड बनवाने वाले शख्स पेशे से मंदिर का पुजारी है। जिला आपूर्ति अधिकारी के मुताबिक बारां जिले में एक मंदिर के पुजारी बाबूलाल ने फर्जी राशन कार्ड बनवाकर राशन ले रहा था। उसके दावा है कि यह राशन कार्ड उसे 2015 जारी किया गया था।

राशन कार्ड में परिवार का मुखिया मुरली मनोहर (70) को बताया गया है, जो कि भगवान श्रीकृष्ण का ही नाम है। उनकी पत्नी के स्थान पर ठकुरानी जी (65) का नाम लिखा हुआ। उनके बेटे के स्थान पर श्री गणेश लिखा हुआ है।

रसद विभाग के मुताबिक अधिकारियों ने उस वक्त सिर पकड़ लिया जब भगवान श्रीकृष्ण और ठकुरानी जी के बेटे के नाम की जगह उन्होंने श्री गणेश का नाम देखा। जिसके बाद इस बात की सूचना जिला खाद्य आपूर्ति विभाग को दी गई। कार्ड का सत्यापन कराने पर पूरे मामले का खुलासा हुआ। बाबूलाल को समन जारी कर हाजिर होने का आदेश दिया गया था और उससे उन लोगों को भी लाने के लिए कहा गया था, जिनके राशन कार्ड पर वह राशन ले रहा था।

काफी पूछताछ के बाद पुजारी बाबूलाल ने फर्जी राशन कार्ड बनवाने की बात कबूलते हुए बताया कि सभी नाम मंदिक के भगवानों के हैं। कार्ड के जिस सेक्शन में पता लिखा होता है वहां पुजारी ने मंदिर का पता दिया था। अधिकारियों के मुताबिक राशन कार्ड को सीज कर दिया गया है। साथ ही यह पता लगाया जा रहा है कि पुजारी ने इस कार्ड पर कितना राशन लिया है। अधिकारी यह मानकर चल रहे हैं कि इस तरह के कार्ड और लोगों द्वारा भी बनवाए गए होंगे। गौरतलब है कि राशन लेने के लिए फर्जी कार्ड बनवाने के मामले पहले भी सामने आ चुके हैं।

www.naqeebnews.com

# priest

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *