रोटी की बढ़ती कीमतों के विरोध में सूडान में हिंसा

रोटी की बढ़ती कीमतों के विरोध में सूडान में हिंसा भड़क उठी, जिसमें 19 लोगों की मौत हुई तो 219 लोग घायल हो गए. लोग सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे, इस दौरान सूडान की दंगा-रोधी पुलिस से झड़प हो गई.

सरकार ने गुरुवार को बताया कि मरने वालों में दो सुरक्षाकर्मी भी शामिल हैं.सरकारी प्रवक्ता बोशरा जुमा ने टीवी पर बताया कि घटनाओं में दो सुरक्षाकर्मियों सहित 19 लोग मारे गए हैं। 219 लोग घायल हुए हैं.बता दें कि सूडान में भुखमरी एक बड़ी समस्या है। लेकिन इसके बावजूद सरकार ने इस सप्‍ताह की शुरुआत में रोटी की कीमत एक सूडानी पाउंड (करीब 1.41 रुपये) से बढ़ाकर तीन सूडानी पाउंड (करीब 4.43 रुपये) करने की घोषणा की थी।गौरतलब है कि पिछले साल अमेरिका ने सूडान पर से आर्थिक प्रतिबंध हटा लिया था

 

इसके बावजूद वह आर्थिक संकट से उबर नहीं पाया। यहां मुद्रास्फीति 70 फीसदी तक पहुंच चुकी है। सूडानी पाउंड की कीमत काफी नीचे गिर चुकी है। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भी बेतहाशा वृद्धि हो हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *