चीन की विक्‍ट्री परेड में राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग ने कहा- मानवता को आज युद्ध और शांति के बीच चुनाव करना होगा

द्वितीय विश्व युद्ध की समाप्ति के 80 वर्षों के अवसर पर चीनी राष्ट्रपति ने बीजिंग में सैन्य परेड का आयोजन किया। राष्ट्रपति ने अपने भाषण में चीन की अजेयता और मानवता के लिए शांति तथा विकास के लक्ष्य को प्रबल बताया। उन्होंने विश्व के देशों से युद्ध के मूल कारण समाप्त करने और साझा सुरक्षा के लिए सहयोग बढ़ाने का आह्वान किया। 

चीन की विक्‍ट्री परेड में राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग ने कहा- मानवता को आज युद्ध और शांति के बीच चुनाव करना होगा

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने अतिथियों का स्वागत किया और उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर जिनपिंग 26 विश्व नेताओं के साथ द्वितीय विश्व युद्ध में विजय की 80वीं वर्षगांठ पर उपस्थित थे।

उन्होंने कहा कि चीनी जनता शांति के लिए दृढ़ है, चीनी जनता इतिहास के सही पक्ष में खड़ी है, और उनके विकास और समृद्धि को रोका नहीं जा सकता। चीनी राष्ट्रपति ने राष्ट्रों से ऐतिहासिक त्रासदियों को दोबारा होने से रोकने की भी अपील की।

उन्होंने कहा कि हम एक ऐसी विश्व व्यवस्था चाहते हैं जो न्याय और समानता पर आधारित हो। हम चाहे कितने भी शक्तिशाली क्यों न हो जाएँ, हम कभी भी विस्तारवादी रास्ता नहीं अपनाएँगे।


द्वितीय विश्व युद्ध में जापान पर चीन की विजय की याद में बोलते हुए, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कहा कि मानवता को आज युद्ध और शांति के बीच चुनाव करना होगा। 


रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेशमर्गा सहित विभिन्न देशों के प्रतिनिधि भी तियानमेन चौक पर ऐतिहासिक परेड में मौजूद थे।

एक सैन्य परेड में चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग, पुतिन और किम की एक साथ उपस्थिति को चीन द्वारा अमरीका और उसके राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को एक कड़ा संदेश भेजने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि ऐसा करके पुतिन और किम दोनों को वाशिंगटन के पाले में लाने के लिए उन्हें लुभाने की कोशिश की थी। 

दुनिया को ताकत दिखाने वाली इस परेड में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने यह भी कहा कि हमें कोई रोक नहीं सकता है। मानवता की शांति और विकास का लक्ष्‍य हासिल करने के लिए हम आगे बढ़ते रहेंगे। 

परेड में हाइपरसोनिक मिसाइलों और परमाणु हथियारों सहित नवीनतम चीनी सैन्य प्रौद्योगिकी का प्रदर्शन किया गया। इस परेड को जून में अमेरिकी सेना द्वारा शक्ति प्रदर्शन के लिए आयोजित परेड का जवाब माना जा रहा है। 

गौरतलब है कि अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने चीनी समकक्ष को दिए एक व्यंग्यात्मक संदेश में कहा है कि पुतिन और किम जोंग-उन की मेजबानी करना कोई चुनौती नहीं है।

अमरीकी राष्ट्रपति ने कहा कि अमरीका के खिलाफ साजिश रचते हुए, पुतिन और किम जोंग-उन को मेरी शुभकामनाएं। उन्होंने आगे कहा कि चीनी राष्ट्रपति को विदेशी आक्रमणकारियों को हराने में अमेरिकी मदद की सराहना करनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *