राष्ट्रपति बिडेन ट्रम्प द्वारा लगाए मुस्लिम देशों पर यात्रा प्रतिबंध के फैसले को वापस लेंगे

वाशिंगटन 18 जनवरी : अपने पूर्ववर्ती डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा कई मुस्लिम देशों पर लागू यात्रा प्रतिबंध को अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति जो बिडेन ने हटाये जाने की बात कही है। अल जजीरा ने अपनी रिपोर्ट में इस बात की जानकारी दी।

रिपोर्ट के मुताबिक व्हाइट हाउस के भावी चीफ ऑफ स्टॉफ रोन क्लायन ने एक बयान में कहा है कि नया अमेरिकी प्रशासन अपने प्रारंभिक 10 दिनों के भीतर ट्रम्प की ओर से लागू नीतियों को रद्द करेगा।

इनमें कोविड-19 रोकथाम के प्रयास, पेरिस जलवायु परिवर्तन समझौते का पुन: क्रियान्वयन तथा नागरिकता हासिल करने के लिए कानून की अनुमति दिये जाने संबंधी नीतियां शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *