उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस पर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने दी बधाई

आज उत्तर प्रदेश का 76वां स्थापना दिवस है। की प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाईउत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस पर आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं हैं।

उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस पर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने दी बधाई

प्रदेश सरकार तीन दिनों तक इस स्थापना दिवस का जश्न मनाने जा रही है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इस अवसर पर राज्य के नागरिकों को बधाई दी।

24 जनवरी 1950 को उत्तर प्रदेश का गठन हुआ था। आजादी के पहले इस प्रांत को यूनाइटेड प्रोविंस यानी संयुक्त राज्य के नाम से जाना जाता था। आजादी के बाद इसे उत्तर प्रदेश नाम मिला।

बताते चलें कि साल 1949 में यूनाइडेट प्रोविंस में टिहरी गढ़वाल और रामपुर स्टेट को मिलाया गया था। इसके बाद 24 जनवरी 1950 को इस नए राज्य को उत्तर प्रदेश नाम दिया गया। उत्तर प्रदेश दिवस साल 1989 में पहली बार मनाया गया था। साल 2017 से इस दिवस को लगातार मनाया जा रहा है।

राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर कहा कि मैं उत्तर प्रदेश के मेहनती और प्रतिभाशाली निवासियों की निरंतर प्रगति और सुख-समृद्धि की मंगल कामना करती हूं। उन्होंने देश के आर्थिक, सामाजिक, राजनीतिक और आध्यात्मिक विकास में इस राज्य के महत्वपूर्ण भूमिका की भी बात कही।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सन्देश में कहा कि उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस पर राज्य के अपने सभी भाई-बहनों को मेरी ढेरों शुभकामनाएं। प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी पोस्ट में लिखा- ”मुझे पूरा भरोसा है कि जनकल्याण के लिए समर्पित सरकार और यहां के लोगों की अद्भुत प्रतिभा एवं अथक परिश्रम से हमारा यह प्रिय प्रदेश विकसित भारत के निर्माण में अपना अमूल्य योगदान देगा।”

उत्तराखंड को पहले उत्तरांचल के नाम से जाना जाता था। 9 नवंबर 2000 को उत्तराखंड उत्तर प्रदेश से अलग होकर भारत का 27वां राज्य बना। जनवरी, 2007 में इसका नाम बदलकर उत्तराखंड कर दिया गय।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *