राष्ट्रपति ने स्वीकार किया प्रधानमंत्री मोदी का इस्तीफा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाक़ात के बाद नरेंद्र मोदी ने उन्हें अपना इस्तीफ़ा सौंप दिया है। नरेंद्र मोदी का इस्तीफा स्वीकार करते हुए राष्ट्रपति ने उनसे नई सरकार के गठन तक पद पर बने रहने का आग्रह किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 8 जून को हो सकता है।

राष्ट्रपति ने स्वीकार किया प्रधानमंत्री मोदी का इस्तीफा

केंद्रीय मंत्रिपरिषद की प्रधानमंत्री आवास पर होने वाली बैठक के बाद नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति भवन पहुंचकर अपना इस्तीफा राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा।

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री आवास पर होने वाली केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में वर्तमान लोकसभा को भंग करने की सिफारिश को मंजूरी दी गई थी।

एनडीए यानी नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस आज शाम को भाजपा के सहयोगी दलों के साथ 18 लोकसभा के गठन और भविष्य के राजनीतिक एजेंडे पर चर्चा करेगी।

मंगलवार को आने वाले लोकसभा के चुनावी नतीजों में एनडीए को बहुमत मिला है। लेकिन, चुनावी भाजपा अकेले दम पर सरकार बनाने की स्थिति में नहीं है। चुनाव परिणामों में भाजपा के सहयोगी जेडीयू के नीतीश कुमार तथा टीडीपी के चंद्रबाबू नायडू की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो चुकी है।

चंद्रबाबू की टीडीपी के पास इस समय 15 सीटें है और वह दूसरी बड़ी पार्टी की हैसियत रखती है जबकि नीतीश कुमार की जेडीयू 12 सीटों के साथ एनडीए में तीसरी सबसे बड़ी पार्टी है।

भाजपा को इस समय आवश्यक बहुमत बनाए रखने के लिए दोनों ही पार्टियों के सहयोग की जरूतर है। देश की 543 सदस्यीय लोकसभा में बहुमत के 272 का आंकड़ा चाहिए है और भाजपा तथा इण्डिया गठबंधन दोनों ही इस संख्या से पीछे हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *