अफगानिस्तान मुद्दे पर जी-7 की बैठक की तैयारी

वाशिंगटन 18 अगस्त : अमेरिका के राष्ट्रपति जो बिडेन तथा ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन अफगानिस्तान के मुद्दे पर साझा रणनीति बनाने के लिए अगले सप्ताह वर्चुअल तरीके से जी-7 की बैठक बुलाने पर सहमत हुए हैं।

अफगानिस्तान मुद्दे पर जी-7 की बैठक की तैयारी

यह जानकारी व्हाइट हाउस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है। व्हाइट हाउस की ओर से मंगलवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया, “दोनों नेता साझा रणनीति और दृष्टिकोण पर चर्चा करने के लिए अगले सप्ताह जी-7 नेताओं की एक आभासी बैठक आयोजित करने पर सहमत हुए।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *