रोहित शेट्टी की ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ में दमदार ऑफिसर विवेक ओबेरॉय की एंट्री

रोहित शेट्टी की ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ के एक नए किरदार पर से पर्दा उठ गया है। शिल्पा और सिद्धार्थ के बाद अब रोहित शेट्टी ने अपनी अपकमिंग वेब सीरीज ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ से विवेक ओबेरॉय का लुक रिवील किया है। विवेक का ये लुक फैंस को क्रेजी बना रहा है। इसे पहले रोहित अजय देवगन, अक्षय कुमार और रणवीर सिंह के नामों का खुलासा कर चुके हैं।

रोहित शेट्टी की 'इंडियन पुलिस फोर्स' में दमदार ऑफिसर विवेक ओबेरॉय की एंट्री

फर्स्ट लुक पोस्टर में विवेक ओबेरॉय हाथ में गन थामे काफी एग्रेसिव दिख रहे हैं। बता दें कि विवेक ओबेरॉय एक्शन फिल्में करने के लिए मशहूर रहे हैं। अब रोहित शेट्टी द्वारा विवेक को हायर किए जाने को उनके करियर के सबसे बड़े यूटर्न के तौर पर देखा जा रहा है।

https://www.instagram.com/p/CczXYRxhUnQ/

रोहित शेट्टी की इस वेब सीरीज में विवेक ओबेरॉय सबसे अनुभवी और सबसे सीनियर ऑफिसर का रोल प्ले करते दिखाई पड़ेंगे। विवेक ओबेरॉय का लुक रिवील करते हुए रोहित शेट्टी ने लिखा- आपका स्वागत है विवेक। हालांकि देखना ये होगा कि क्या सीरीज में विवेक के किरदार का नाम विवेक ही होगा या फिर उन्हें कोई और नाम दिया जाएगा। क्योंकि रोहित ने अभी तक उनका नाम रिवील नहीं किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *