पोर्ट ब्लेयर का नाम अब ‘श्री विजयपुरम’ हुआ

केंद्र सरकार ने पोर्ट ब्लेयर का नाम बदलकर ‘श्री विजयपुरम’ रखने की घोषणा की है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज यह जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से दी।

पोर्ट ब्लेयर का नाम अब 'श्री विजयपुरम’ हुआ

 केंद्र सरकार ने यह फैसला देश की जगहों के ब्रिटिश काल में दिए गए नामों को हटाने की मुहिम के तहत लिया है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने बयान में कहा कि ‘श्री विजयपुरम’ नाम हमारी आजादी की लड़ाई और इसमें अंडमान और निकोबार के योगदान को दिखाता है।

आगे अपनी पोस्ट में उन्होंने लिखा- ”इस द्वीप का हमारे देश की स्वाधीनता और इतिहास में अद्वितीय स्थान रहा है। चोल साम्राज्य में नौसेना अड्डे की भूमिका निभाने वाला यह द्वीप आज देश की सुरक्षा और विकास को गति देने के लिए तैयार है।”

पोर्ट ब्लेयर का नाम अब 'श्री विजयपुरम’ हुआ

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि यह द्वीप नेताजी सुभाष चंद्र बोस, वीर सावरकर और अन्य स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा मां भारती की स्वाधीनता के लिए संघर्ष का स्थान भी रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *