पोप फ्रांसिस अस्पताल से स्वस्थ होकर वेटिकन लौटे

कैथोलिक ईसाइयों के धार्मिक नेता पोप फ्रांसिस पांच सप्ताह के अस्पताल उपचार के बाद वेटिकन लौट आए हैं। स्वास्थ्य बुलेटिन में डॉक्टरों का कहना है कि बुजुर्ग पोप को पूरी तरह ठीक होने में काफी समय लगेगा।

पोप फ्रांसिस अस्पताल से स्वस्थ होकर वेटिकन लौटे

88 वर्षीय पोप फ्रांसिस डबल निमोनिया के सफल उपचार के बाद रोम के जेमेली अस्पताल से वेटिकन लौट आए हैं। लगभग एक महीने तक अस्पताल में इलाज कराने के बाद पोप अब अपने निवास स्थान कासा सांता मार्टा लौट आए हैं।

14 फरवरी के बाद से वह पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आए, जब अस्पताल से लौटते समय उन्होंने भक्तों और शुभचिंतकों से हाथ मिलाया और उनका धन्यवाद किया।अस्पताल से लौटने पर उन्होंने बड़ी संख्या में अस्पताल के बाहर जमा हुए लोगों को आशीर्वाद दिया। सार्वजनिक रूप से पोप को देखने के बाद लोग बेहद खुश दिखे और जयकारे भी लगाए।

रविवार को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद पोप फ्रांसिस पांच हफ्ते में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आए और अस्पताल की बालकनी से लोगों को आशीर्वाद दिया। जब पोप को व्हीलचेयर पर रोम के गेमेली अस्पताल की बालकनी में लाया तो उन्होंने मुस्कुरा के थम्स अप किया और भीड़ का शुक्रिया अदा भी किया। इस दौरान पोप की एक झलक पाने के लिए सुबह से ही भारी संख्या में उनके अनुयायी वहां मौजूद थे।

पोप फ्रांसिस को भारी पुलिस सुरक्षा के तहत वेटिकन ले जाया गया। हालांकि, उनके डॉक्टरों का कहना है कि बुजुर्ग पोप को पूरी तरह से ठीक होने में अभी भी काफी समय लगेगा।

चिकित्सा विशेषज्ञों ने उन्हें वेटिकन में दो महीने तक आराम करने की सलाह दी है तथा इस दौरान बड़ी या तनावपूर्ण बैठकों से बचने का निर्देश दिया है। पोप फ्रांसिस आमतौर पर हर हफ्ते की प्रार्थना का नेतृत्व करते हैं, लेकिन पिछले पांच रविवार से उन्होंने ऐसा नहीं किया है।

वेटिकन सिटी के प्रवक्ता ने कहा कि पोप फ्रांसिस फिलहाल पूरी तरह से आराम करेंगे तथा धार्मिक समारोहों में उनकी भागीदारी के बारे में बाद में निर्णय लिया जाएगा। अस्पताल से लौटने पर पोप फ्रांसिस व्हीलचेयर पर थे, और उनकी सफेद धार्मिक पोशाक के नीचे दोनों हाथों पर बंधी पट्टियाँ स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *