पूजा भट्ट ने की नई फिल्म की घोषणा जिसमे नज़र आएगी सदियों पुरानी कबूतरबाजी परंपरा

पूजा भट्ट ने सोशल मीडिया हैंडल पर आज अपनी नई फिल्म की घोषणा कर दी है। इस फिल्म में उनके साथ ‘पंचायत’ सिरीज के हरदिल अज़ीज़ सचिव जी नजर आएंगे।इसके अलावा उनकी यह फिल्म भारत की कबूतरबाजी संस्कृति से भी जुड़ी हुई है।

पूजा भट्ट ने की नई फिल्म की घोषणा जिसमे नज़र आएगी सदियों पुरानी कबूतरबाजी परंपरा

सोशल मीडिया साईट इंस्टाग्राम पर पूजा भट्ट ने जितेंद्र कुमार के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है- ‘दो दमदार कलाकार। एक गहरी कहानी। अपनी अगली फिल्म की घोषणा करते हुए बेहद खुश हूं। यह भारत की सदियों पुरानी कबूतरबाजी परंपरा, कबूतरबाजी की पृष्ठभूमि पर आधारित एक दिल को छू लेने वाली कहानी है।’

पूजा की इस फिल्म की स्टार कास्ट की बात करें तो पूजा इस फिल्म में ‘पंचायत’ फेम जितेंद्र कुमार की मां की भूमिका में नजर आएंगी। इस फिल्म के निर्माता ख्याति मदान और सह-निर्मिता हितेश केवले हैं। बिलाल हसन ने इस फिल्म के लेखन और निर्देशन का ज़िम्मा उठाया है।

‘पाचयत’ सिरीज धाक जमामे वाले जितेंद्र को टीवीएफ पिचर्स में जीतू, ‘कोटा फैक्ट्री’ में जीतू भैया और ‘पंचायत’ में अभिषेक त्रिपाठी के किरदारों के लिए जाना जाता है। जितेंद्र ने ‘शुभ मंगल ज्यादा सावधान’, ‘जादूगर’ और ‘ड्राई डे’ में भी काम किया हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़, जितेंद्र क्रिकेट के रसिया हैं। वह विराट कोहली की कहानी को बेहद प्रेरणादायक मानते है और उनका कहना है कि अगर कभी मौका मिला तो मैं जरूर उनकी बायोपिक करना चाहूंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *