बंदियों के फरार होने पर बक्सर में पुलिसकर्मी निलंबित

बक्सर 14 जनवरी : बिहार के बक्सर जिले में दो बंदियों के फरार होने पर वहां के एक पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया गया है।

पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि 10 जनवरी की शाम न्यायालय परिसर के बाहर से दो बंदी उपेंद्र यादव और मनि कुमार हथकड़ी की रस्सी काटकर फरार हो गए।

बंदियों के फरार होने के बाद पुलिस अधीक्षक नीरज सिंह ने सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को मामले की जांच कर रिपोर्ट देने का आदेश दिया। रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक ने नगर थाने में तैनात जमादार वीरेंद्र साहनी को निलंबित कर दिया है।

पुलिस अधीक्षक नीरज सिंह ने बताया कि थानाध्यक्ष को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। यदि वह संतोषजनक जवाब नहीं देते तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *