आर्यन खान ड्रग्स केस में पुलिस ने गोसावी को किया गिरफ्तार

मुम्बई 28 अक्टूबर: आर्यन खान ड्रग्स मामले में कई दिनों से फरार चल रहे मादक अपराध नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) के गवाह किरण गोसावी को आज पुणे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार आज सुबह पांच बजे गोसावी को हिरासत में लिया गया है। सूत्रों के अनुसार पुलिस अभी उससे पूछताछ कर रही है।

आर्यन खान ड्रग्स केस में पुलिस ने गोसावी को किया गिरफ्तार

गौरतलब है कि गोसावी मादक अपराध नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) के आर्यन खान ड्रग्स मामले में पंच गवाहों में है और उस पर आरोप है कि उसने एनसीबी के मुम्बई अंचल के निदेशक समीर वानखेडे के कहने पर झूठी गवाही दी है।

पिछले दिनों उसका सोशल मीडिया पर बातचीत वायरल हुई थी जिसमें उसको यह कहते हुए सुना गया है कि वह लखनऊ पुलिस के सामने आत्मसमर्पण करेगा। इसी ममाले में क्रमश: गोवासी के अंगरक्षक प्रभाकर सेल ने जांच एजेंसियों के अधिकारियों और गोवासी के खिलाफ मुम्बई विशेष अदालत में हल्फनामा दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *