पोकेमोन गो खेलते हुए ड्राइवर ने दो लोगों को कुचला

pokemon-go-dont-be-a-dick-drivingटोक्यो, 25 अगस्त (रायटर) ‘पोकेमोन गो’ गेम खेलने का जुनून किस कदर लोगों पर चढा है, इसकी बानगी एक बार फिर जापान में देखने को मिली, जहां एक ट्रक चालक ने इस गेम को खेलते हुए ड्राइविंग करते समय दो लोगों को कुचल दिया, जिनमें से एक की मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया।
टोकुशिमा प्रीफेक्चरल पुलिस ने बताया कि गत शाम हुई इस दुर्घटना के बाद लापरवाही से गाड़ी चलाने के लिए गिरफ्तार किए गए ट्रक चालक ने कहा कि उसका ध्यान भटक गया था। उन्होंने कहा, “ट्रक चालक अब भी हिरासत में है। अभी मुकदमा चलाने के बारे में कोई निर्णय नहीं लिया गया है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *