प्रधानमंत्री मोदी की फ़्रांस यात्रा दोनों देशों के गठजोड़ के लिए नये मानदंड तय करेगी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी फ़्रांस की दो दिवसीय यात्रा पर हैं। माना जा रहा है कि यह यात्रा यह आने वाले वर्षों में दोनों देशों के सामरिक गठजोड़ के लिए नये मानदंड तय करेगी। फ्रांस यात्रा पूरी करने के बाद वापसी में 15 जुलाई को पीएम अबू धाबी जायेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी की फ़्रांस यात्रा दोनों देशों के गठजोड़ के लिए नये मानदंड तय करेगी

प्रधानमंत्री मोदी के साथ फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की बातचीत को रक्षा संबंधों के बढ़ावा देने पर केंद्रित रहने की उम्मीद है। इसे भारत द्वारा राफेल के नौसेना प्रारूप के 26 विमानों की खरीद के लिए आवश्यक तैयारियों से भी जोड़ा जा रहा है। इसके अलावा विमान के इंजन के संयुक्त विकास से जुड़े सौदे पर भी बात आगे बढ़ सकती है।

प्रधानमंत्री मोदी 14 जुलाई को फ्रांस में बैस्टिल दिवस समारोह में विशिष्ट अतिथि होंगे। भारतीय सेना के तीनों अंगों की एक टुकड़ी भी इस समारोह में हिस्सा ले रही है।

प्रधानमंत्री की इस यात्रा के दौरान फ्रांस के साथ सामारिक, वैज्ञानिक, अकादमिक और आर्थिक सहयोग जैसे विविध क्षेत्रों में में सहयोग पर भी चर्चा होगी। इसमें रक्षा, अंतरिक्ष, कारोबार एवं निवेश के क्षेत्र शाामिल हैं।

इस यात्रा से ये उम्मीद भी की जा रही है कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नेतृत्व वाली रक्षा खरीद परिषद (डीएसी) प्रमुख रक्षा सौदों को मंजूरी मिल सकती है जिसकी घोषणा प्रधानमंत्री मोदी की पेरिस यात्रा के दौरान किये जाने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *