आकाश विजयवर्गीय मामले पर पीएम मोदी हुए नाराज

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के बेटे आकाश विजयवर्गीय को नसीहत दी है। बीजेपी संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि किसी का भी बेटा हो, ऐसा व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बिना आकाश का नाम लिए यह नसीहत दी।


इंदौर से बीजेपी विधायक आकाश के बैट से जर्जर मकान को ढहाने के लिए पहुंचे नगर निगम अधिकारी की बुरी तरह से पिटाई की थी। इस मामले में आकाश को गिरफ्‍तार भी किया गया था।

 

प्रधानमंत्री ने कहा कि जिन लोगों ने इस मामले में जमानत पर रिहा हुए आकाश विजयवर्गीय का स्वागत किया है, उन्हें पार्टी में रहने का अधिकार नहीं है। सभी को पार्टी से निकाल देना चाहिए। शनिवार को आकाश विजयवर्गीय को भोपाल की विशेष अदालत से जमानत मिली थी। इसके बाद आकाश रविवार को इंदौर जेल से रिहा हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *