प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी CISF के 50वें स्थापना दिवस में पहुंचे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के 50वें स्थापना दिवस पर आयोजित समारोह में हिस्सा लेने पहुंच गए हैं. वह सीआईएसएफ के सलामी गारद का निरीक्षण कर रहे हैं.

थोड़ी देर में वह जवानों को संबोधित करेंगे. पीएम मोदी गाजियाबाद के इंदिरापुरम में सीआईएसएफ के 5वें बटालियन कैम्प में आयोजित समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हो रहे हैं. वह छह अधिकारी और एक जवान को सम्मानित करेंगे.

पीएम मोदी भारतीय वायु सेना के हेलीकाप्टर से आयोजन स्थल पर पहुंचेंगे. वे सबसे पहले कैम्प के परिसर में शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे और सीआईएसएफ के सलामी गारद का निरीक्षण करेंगे. उनका वहां सीआईएसएफ कर्मियों को संबोधित करने का भी कार्यक्रम है. अधिकारियों ने बताया कि बल अपना 50वां स्थापना दिवस मना रहा है और यह विशेष अवसर है और इसलिये प्रधानमंत्री ने इसमें शामिल होने की स्वीकृति दे दी है.

CISF की स्थापना 10 मार्च, 1969 को की गई थी. शुरुआत में CISF में 3,129 जवानों की संख्या थी. इसकी स्थापना संवेदनशील इकाइयों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए किया गया था. मौजूदा समय में CISF के जिम्मे दिल्ली मेट्रो और IGI सहित देशभर के प्रमुख 59 एयरफोर्ट की सुरक्षा सहित प्रमुख सरकारी इमारतों, परमाणु संस्थान, ऐतिहासिक इमारतें, अंतरिक्ष केंद्र और वीवीआई सुरक्षा है.

इस समय CISF में करीब 1.50 लाख जवान व अधिकारी हैं. खास बात है कि कंधार प्लेन हाईजैक के बाद CISF को देश के सभी एयरपोर्ट की निगाहबानी और सुरक्षा का जिम्मा दिया गया था.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *