प्लाज्मा दान करने वाले रेल कमचारियों को सम्मानित किया गया

अहमदाबाद 18 दिसंबर : गुजरात के अहमदाबाद मंडल में पश्चिम रेलवे के प्लाज्मा दान करने वाले रेल कर्मचारियों को सम्मानित किया।

मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार झा ने आज बताया कि प्लाज्मा दान करने वाले मंडल के छह साहसिक रेल कर्मचारियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया है।

श्री झा ने ये भी बताया कि इन साहसिक कर्मचारियों ने कोविड-19 से पीड़ित रेल कर्मचारियों एवं उनके परिवार के लोगों की जान बचाने के लिए प्लाज्मा दान कर मानवता के प्रति यह अभूतपूर्व सराहनीय और प्रशंसनीय कार्य किया है। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी सुनील बिश्नोई ने भी सभी कर्मचारियों के इस नेक काम की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *