भाजपा के कमल पर गृहण !

मुंबई। चुनाव चिन्ह को लेकर भारतीय जनता पार्टी के लिये मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं। बीजेपी के कमल चुनाव चिन्ह के इस्तेमाल के खिलाफ कोर्ट में जनहित याचिका दाखिल की गयी है। मुंबई हाई कोर्ट में दाखिल इस याचिका में बीजेपी के चुनाव-चिन्ह ‘कमल’ को वापस लिए जाने की मांग की गई है। याचिकाकर्ता ने अदालत से अपील की है कि वह चुनाव आयोग को इस संबंध में निर्देश दे।

BJP-1

याचिकाकर्ता ने याचिका में तर्क दिया है कि ‘कमल’ राष्‍ट्रीय पुष्प है। इसको किसी पार्टी के चुनाव चिन्‍ह के तौर पर इस्‍तेमाल नहीं किया जा सकता। याचिका में आरोप लगाया गया है बीजेपी चुनावी लाभ के लिए कमल का इस्‍तेमाल कर रही है कि जो सरासर गलत है।  याचिका पर अगले हफ्ते सुनवाई संभव है।

 

याचिकाकर्ता हेमंत पाटिल के मुताबिक उन्होंने चुनाव आयोग से बीजेपी का कमल निशान वापस लेने के लिए अपील की थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसलिए उन्हें अदालत का दरवाजा खटखटाना पड़ा, और वो इस मामले को लेकर अदालत तक आये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *