एयरलाइंस का प्लेन ऐबटाबाद के पास क्रैश

इस्लामाबाद। पाकिस्तान एयरलाइंस का एक प्लेन बुधवार को एबटाबाद के पास क्रैश हो गया है। इसमें 40 लोग सवार थे। यह प्लेन चितराल से इस्लामाबाद जा रहा था। पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, प्लेन जिस इलाके में क्रैश हुआ है वह पहाड़ी इलाका है। pia plane

pia plane
प्रतीकात्मक फोटो

– पाकिस्तान एयरलाइंस के स्पोक्सपर्सन दानियाल गिलानी ने बताया

– “एटीआर-42 एयरक्रॉफ्ट को फ्लाइट पीके- 661 के तौर पर ऑपरेट किया जा रहा था।”

– “रेस्क्यू के लिए सभी तरह के रिसोर्स का इस्तेमाल किया जा रहा है।”

– पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक यह हादसा हावेलियान के पास हुआ है।

– इस इलाके में एक ऑर्डिनेंस फैक्टरी भी है। कुछ लोगों ने इसे गिरते हुए भी देखा है।

– ये फ्लाइट 3:30 बजे चितराल से रवाना हुई थी।

– इसे 4:40 बजे इस्लामाबाद के बेनजीर भुट्टो इंटरनेशल एयरपोर्ट पहुंचना था। लेकिन 4 बजे के आसपास इसका ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क टूट गया।

– पहले भी पाकिस्तान में हुए हैं हवाई हादसे।

– 2012 में भोज एयरलाइन का प्लेन बोइंग 737 इस्लामाबाद के पास क्रैश हुआ था। इसमें 121 पैसेंजर सवार थे।

– जुलाई 2010 में इस्लामाबाद के पास एयरबस 321 पैसेंजर के हादसा हुआ था। इसमें सवार सभी 152 पैसेंजर मारे गए थे।

– 1991 में पीआईए एयरबस A300 भी क्रैश हो गई थी। इस हादसे में 167 लोग मारे गए थे।

www.naqeebnews.com

# pia plane

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *