पंचायत सीज़न 3 के पोस्टर में मुक़ाबला करते नज़र आ रहे हैं फुलेरावासी

लोकप्रिय वेब सीरीज ‘पंचायत’ के फैंस सीज़न 3 का इन्तिज़ार बहुत उतावलेपन से कर रहे थे। खबर है कि ‘पंचायत सीजन 3’ की रिलीज डेट के साथ अब ट्रेलर की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया गया है।

पंचायत सीज़न 3 के पोस्टर में मुक़ाबला करते नज़र आ रहे हैं फुलेरावासी

आने वाली सिरीज़ का एक नया पोस्टर भी इस बीच सामने आया है। ‘पंचायत सीजन 3’ की रिलीज में अब केवल दो सप्ताह बाक़ी हैं। पोस्टर के साथ ही मेकर्स ने ‘पंचायत 3’ की रिलीज डेट का भी खुलासा कर दिया है। ‘पंचायत 3’ का ट्रेलर 17 मई यानी शुक्रवार के दिन रिलीज होगा। ‘पंचायत’ वेब सीरीज 28 मई को रिलीज होगी। 

‘पंचायत 3’ का नया पोस्टर प्राइम वीडियो पर शेयर किया गया है। इसमें आमने-सामने खड़े दो अलग-अलग दल नजर आ रहे हैं जो एक-दूसरे पर पूरी तरह से हमले के लिए तैयार दिखाई दे रहे हैं।

https://www.youtube.com/watch?v=mOUdWz-f5p8

एक दल में जितेंद्र कुमार, मंजू देवी यानी नीना गुप्ता, प्रधानपति रघुबीर यादव, फैसल मलिक, चंदन रॉय और सान्विका हैं। इन लोगों ने अपने हाथ में लाठी-डंडे ले रखे हैं। इनके मुक़ाबले में दुर्गेश कुमार, सुनीता राजवर, पंकज झा और बाकी स्टार्स को देखा जा सकता है। पोस्टर देख कर अंदाजा हो रहा है कि इस बार फुलेरा गांव में दल बनाकर मुक़ाबले के आसार बन चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *