पेट्रोल और डीजल हुआ महंगा, दरें आज रात से लागू

नई दिल्ली। डीलर कमीशन बढ़ने से पेट्रोल का दाम आज 14 पैसे प्रति लीटर बढ़ा दिया गया। इसके अलावा डीजल भी 10 पैसे लीटर महंगा हुआ है। दिल्ली में मंगलवार मध्यरात्रि से पेट्रोल 64.72 रुपये प्रति लीटर मिलेगा। अभी तक यह 64.58 रुपये प्रति लीटर था। डीजल का दाम भी 52.51 रुपये से बढ़कर 52.61 रुपये प्रति लीटर हो गया। petrol price

diesel price

इससे पहले एक अक्तूबर को पेट्रोल कीमतों में 37 पैसे प्रति लीटर की वद्धि की गई थी। उस दिन डीजल के दाम आठ पैसे लीटर कम किये गये थे। इंडियन ऑयल कारपोरेशन ने कीमत वद्धि की घोषणा करते हुए कहा कि अन्य राज्यों में भी डीजल कमीशन में बदलाव की वजह से पेट्रोल, डीजल कीमतों में संशोधन होगा।

# petrol price

http://www.naqeebnews.com

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *