पेट्रोल 1.34 रुपये, डीजल 2.37 रुपये प्रति लीटर महंगा

नई दिल्ली। वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में बढोतरी के बीच पेट्रोल आज 1.34 रुपये प्रति लीटर व डीजल 2.34 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया। petrol price hiked

petrol price hiked

पेट्रोल के दाम में दो महीने में यह पांचवीं वृद्धि है। नई दरें आज आधी रात से प्रभावी होंगी। पेट्रोलियम कंपनियों द्वारा घोषित इस बढोतरी में राज्य शुल्क शामिल नहीं हैं।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की बात की जाए तो स्थानीय वैट को शामिल करने के बाद पेट्रोल के दाम आज मध्यरात्रि से बढ़कर 66.05 रुपये प्रति लीटर हो जाएंगे जो इस समय 64.72 रुपये हैं। इसी तरह डीजल के दाम 52.61 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 55.26 रुपये प्रति लीटर होंगे।

इससे पहले पांच अक्तूबर को पेट्रोल के दाम 14 पैसे बढाए गए थे जबकि डीजल के दाम में 10 पैसे की बढोतरी की गई थी। यह वद्धि डीलरों को कमीशन में बढोतरी के बाद की गई।

इंडियन आयल कारपोरेशन ने एक बयान में कहा है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में मूल्य स्तर तथा रपया-डालर विनिमय दर को देखते हुए पेट्रोल व डीजल के दाम में बढोतरी का अनुमान लगाया जा रहा था।

# petrol price hiked

www.naqeebnews.com

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *