विदेश से ही मुशर्रफ ने दिया मुस्लिम लीग के अध्यक्ष पद से इस्तीफा

पाकिस्तान के पूर्व सैन्य शासक परवेज मुशर्रफ ने शुक्रवार को ऑल पाकिस्तान मुस्लिम लीग (एपीएमएल) के प्रमुख के पद से इस्तीफा दे दिया. उन्होंने ये इस्तीफा सुप्रीम कोर्ट द्वारा उन पर 25 जुलाई को प्रस्तावित चुनावों को लड़ने से रोक लगाने के बाद दिया.

74 साल मुशर्रफ ने पाकिस्तान के चुनाव आयोग को एपीएमएल के प्रमुख के रूप में इस्तीफा भेजा. मुशर्रफ ने ये कदम इसलिए उठाया, क्योंकि सुप्रीम कोर्ट ने दुबई में मौजूद पूर्व तानाशाह के अदालत के सामने पेश होने में नाकाम रहने के बाद मुशर्रफ को नामांकन पत्र सौंपने की अनुमति की अंतरिम राहत वापस ले ली थी.

चीफ जस्टिस से कई बार आश्वासन मिलने के बाद भी मुशर्रफ अदालत के सामने पेश नहीं हुए थे. इसके बाद उनका सशर्त नामांकन रद्द कर दिया गया था. पार्टी के महासचिव रहे मुहम्मद अमजद को पार्टी का अध्यक्ष बनाया गया है. अब वह पार्टी के सभी मामलों के प्रभारी होंगे और 25 जुलाई को प्रस्तावित आम चुनावों में एपीएमएल की भूमिका पर फैसला करेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *