पेरू के शॉपिंग मॉल में आग, 5 की मौत 

लीमा। इस सप्ताह पेरू में एशिया-प्रशान्त आर्थिक सम्मेलन के दौरान वैश्विक नेताओं की मेजबानी करने जा रहे होटल के पास स्थित एक शॉपिंग मॉल में आग लग जाने पर पांच लोगों की मौत हो गई है और सात लोग लापता हैं। peru shopping mall

peru shopping mall

लीमा के पुलिस प्रमुख ने बताया कि जांचकर्ता अधिकारी बुधवार (16 नवंबर) को यहां के सिनेमाघर में लगने वाली आग के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।

इस सिनेमाघर में पत्रकारों के लिए एक फिल्म ‘फैंटास्टिक बीस्ट्स एंड व्हेयर टु फाइंड देम’ दिखाई जा रही थी।

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि आग लगने के कारण लार्कोमर शॉपिंग सेंटर के ऊपर धुंए का गुबार छा गया, जिससे लोगों को सांस लेने में परेशानी होने लगी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उन्हें बाहर निकलने के लिए आपातकालीन द्वार तोड़ना पड़ा। यह शॉपिंग माल बहुमंजिला होटल जेडब्ल्यू मैरियट होटल की सड़क की दूसरी ओर स्थित है।

इस होटल में एशियाई-प्रशान्त आर्थिक सहयोग सम्मेलन में शामिल होने के लिए आने वाले नेताओं को ठहराया जाना है।

www.naqeebnews.com

# peru shopping mall

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *