अलादीन के उड़ते कालीन को देख हैरान हुए लोग

दुबई में असली उड़ते हुए कालीन पर अलादीन के वेश में एक व्यक्ति का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो ने सोशल मीडिया यूजर्स को हैरान कर दिया है।

अलादीन के उड़ते कालीन को देख हैरान हुए लोग

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कालीन पर अलादीन के वेश में उड़ने वाला शख्स अमेरिकी यूटूबर है। अमेरिकन यूटूबर ने फ़ॉइल बोर्ड के नीचे कुशलता से पहियों को रखा है और बोर्ड को कालीनों से इस तरह से ढक दिया है कि दर्शक इसे असली उड़ने वाला कालीन समझें।

अमेरिकीयूटूबर और उनकी टीम ने फ़ॉइल बोर्ड को इस तरह से मैनेज किया है कि यह न केवल ज़मीन पर बल्कि पानी पर भी उड़ सकता है।

इस उड़ते हुए कालीन को अलादीन के रूप में देखकर जहां लोगों को यकीन नहीं हो रहा है, वहीं इंटरनेट यूजर्स इस पर दिलचस्प कमेंट्स भी कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *