जापान में लोगों को पसंद आ रही है पानी की जेली

इस साल पड़ने वाली गर्मी ने दुनिया को कई देशों को अपनी चपेट में ले लिया। ऐसे में जापानियों ने गर्मी से निपटने के लिए ‘वाटर जेली’ बनाई है, जो बोतलों में बेची जा रही है और तेजी से लोकप्रिय हो रही है। प्यास बुझाने वाली वाटर जैली को ठंडा करके चम्मच से या फलों आदि पर रखकर खाया जा रहा है।

जापान में लोगों को पसंद आ रही है पानी की जेली

इसे बनाने वाली कंपनी जेआर ईस्ट क्रॉस वाटर कंपनी ने स्वीकार किया कि वाटर जेली उनकी अपेक्षा से अधिक लोकप्रिय थी और अनुमान से 3 गुना अधिक बेची गई, लेकिन रंगहीन और गंधहीन जेली को देखकर ऐसा लगता है कि यह पानी की तरह हो सकती है। लोगों का ख्याल था कि यह स्वादहीन होगी क्योंकि इसका नाम एक्वा जेली है लेकिन वास्तव में कंपनी ने इसे अलग-अलग स्वाद और मिठास के साथ विकसित किया है।

100 मिली जेली में कैलोरी की कुल संख्या 55 होती है जबकि 100 मिली कोका-कोला में केवल 37 कैलोरी होती है। इसे जिलेटिन जैसी स्थिरता देने के लिए इसे फ्रिज में ठंडा करने की आवश्यकता है। 30 से 50 की उम्र के लोग इसे बड़े चाव से खा रहे हैं, बुजुर्ग जापानी भी पानी की जेली पसंद करते हैं क्योंकि यह निगलने में आसान है। यह विशेष रूप से गर्मियों में सबसे अच्छा प्यास बुझाने साधन है। वैसे तो दुनिया के कई देशों में इसकी जरूरत बढ़ गई है, लेकिन अभी यह सिर्फ जापान में ही उपलब्ध था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *