निडर महिला के किरदार पर लोग पहले से ही बातें गढ़ लेते हैं – हुमा कुरैशी

बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी की नई नेटफ्लिक्स फिल्म ‘मोनिका, माई डार्लिंग’ जल्द ही रिलीज होने वाली है। मुंबई में चल रहे फिल्म सम्मेलन में हुमा कुरैशी ने इस बारे में बात की।

निडर महिला के किरदार पर लोग पहले से ही बातें गढ़ लेते हैं- हुमा कुरैशी

पत्रकारों से मुखातिब होते हुए हुमा ने बताया की एक उत्साही महिला के बारे में लोग किस तरह के विचार रखते हैं। उन्होंने कहा कि जब भी कोई बोल्ड या आकर्षक महिला को देखता है, तो वह उसके चरित्र के बारे में एक पहले से तय किये विचार की बात करता है।

हुमा ने अपने बयान में आगे कहा कि एक निडर महिला के बारे में लोग पहले से ही एक राय बना लेते हैं, मैं मोनिका में मुझे कास्ट करने के लिए निर्माता की शुक्रगुजार हूं।

एक्ट्रेस ने कहा कि हमने फिल्म की शूटिंग के दौरान खूब मस्ती की। आगे वह बताती है कि इस किरदार के साथ बोल्ड वुमन को लेकर रूढ़ियों को तोड़ने की कोशिश की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *