परिणीति ने राघव संग सगाई की पहली तस्वीर शेयर की

ऐक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने सगाई हो गई, जिसके बाद उन्होंने पहली सोशल मीडिया पोस्ट पर अपनी तस्वीर भी साझा की। सगाई समारोह आम आदमी पार्टी से सांसद राघव चड्ढा के घर पर हुआ।

परिणीति ने राघव संग सगाई की पहली तस्वीर शेयर की

लम्बे अरसे से दोनों की सगाई की अफवाहें सुनने में आ रही थी और इन दोनों को साथ स्पॉट भी किया गया था। आखिर ये सच साबित हुईं और परिणीति चोपड़ा और राघव ने अपनी सगाई का एलान कर दिया। राघव और परिणीति की फोटोज पर बधाइयों के खूब कमेंट आ रहे हैं।

परिणीति की चचेरी बहन प्रियंका चोपड़ा भी भारत आईं और इस कार्यक्रम में शामिल हुईं, जबकि परिणीति के परिवार और राघव के परिवार सहित कुछ करीबी लोग और दोस्त शामिल हुए।

सगाई की रस्म खत्म होने के बाद परिणीति ने फोटो और वीडियो शेयरिंग ऐप इंस्टाग्राम पर अपना पहला मैसेज भी जारी किया।

परिणीति ने मैसेज के साथ अपनी तस्वीरें शेयर कीं और लिखा, “वह सब कुछ जिसके लिए मैंने दुआ की। मैंने हां कह दिया।”

दोनों ने अपने खास दिन के लिए पेस्टल रंग के आउटफिट पहन कर मैचिंग की थी। सगाई में दोनों का ही लुक काफी रॉयल लग रहा था। इस आउटफिट को मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया था। एक्ट्रेस की सगाई वाली ड्रेस पर काफी हैवी एंब्रायडरी की गई थी। जिस वजह से इसका लुक बेहद प्यारा लग रहा था। वहीं तस्वीर में अभिनेत्री की सगाई की अंगूठी भी खूब चर्चा में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *