हसीना का आरोप, बंगलादेश के आतंरिक मामलों में दखल देने के प्रयास में है पाकिस्तान

ढाका। बंगलादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तान उनके देश के आंतरिक मामलों में दखल देने का प्रयास कर रहा है और उनकी सरकार इस अस्वीकार्य व्यवहार के लिए इस्लामाबाद के साथ राजनयिक संबंधों को तोड़ने के दबाव में है। pakistan

hasina-bangladesh-pakistan

हसीना ने गोवा में 15 अक्टूबर से होने वाले ब्रिक्स सम्मेलन में भाग लेने के लिए भारत की यात्रा के मद्देनजर एक प्रकाशित साक्षात्कार में कहा कि पाकिस्तान एक “पराजित देश” है जो बंगलादेश की आजादी को पचा नहीं पा रहा है।

पाक को खरी खरी

शेख हसीना ने कहा कि बंगलादेश ने दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (दक्षेस) में भाग नहीं लेने का निर्णय इसलिए लिया क्योंकि पाकिस्तान में इसके आयोजन के लिए अनुकूल माहौल नहीं था। किसी अन्य देश के खिलाफ आतंकवादी हमले करने के लिए बंगलादेशी सरजमीं का इस्तेमाल किसी भी संगठन को नहीं करने देने के अपने संकल्प को व्यक्त करते हुए हसीना ने कहा कि उनका देश न तो आतंकवाद का निर्यातक है और न ही हथियारों की तस्करी के लिए सुगम मार्ग है
# pakistan

http://www.naqeebnews.com

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *